मऊ, अप्रैल 25 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-बसारथपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रात्रि लगभग 2.30 बजे मऊ की तरफ से आ रही एसयूवी डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेंनपर ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें रांची से पुत्री की शादी कर गोरखपुर लौट रहे पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया। वहीं ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने उठा लाई, जबकि एसयूवी को ट्रैक्टर से खिंचावाकर सड़क किनारे कर आवागमन बहाल कराया। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार संग भीषण हादसा, पति-पत्नी, इकलौते बेटे समेत पांच की मौत गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी 53 वर्षीय विन...