आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में मई माह से जनगणना का कार्य शुरू होगा। इस बार पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से 33 प्रश्न पूछेंगे और प्रत्येक घर को डिजी-डॉट टैग दिया जाएगा। जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जिसमें हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस का कार्य किया जाएगा। दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से शुरू होगा, जिसमें प्रगणक जनसंख्या और जनसांख्यिकी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करेंगे। दोनों चरणों से 15 दिन पहले पोर्टल पर स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गृहस्वामी स्वयं अपने मकान और परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। नागरिकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से भी जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.