अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में सेमेस्टर परीक्षाएं मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। विवि प्रशासन परीक्षाओं को समय पर और व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारियों में जुट गया है। कुल 32 हजार के करीब छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। सबसे पहले स्नातक छठे और स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी। ताकि अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम समय पर जारी किया जा सके। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि जल्द ही परीक्षाओं की समय सारिणी भी जारी कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...