मई में 54 सड़क हादसों में 27 मौतें होने के बाद जागी पुलिस
मैनपुरी, जून 1 -- जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देशन में सोमवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ (यातायात) दीपशिखा सिंह और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों पर कड़ा रुख अपनाया। इस अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों, विशेषकर मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 254 वाहनों के चालान काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले (ड्रिंक एंड ड्राइव) चार चालकों की गाड़ियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 हजार रुपये का नकद शमन शुल्क वसूला, जबकि कुल जुर्माना राशि 5.80 लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.