वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रचंड गर्मी इस साल बिजली खपत का नया रिकार्ड बना रही है। इस बार 19 मई को ही बिजली की डिमांड 900 मेगावाट पहुंच गई जबकि पिछले वर्ष 14 जून को 896 मेगावाट की खपत दर्ज हुई थी। खपत में अप्रत्याशित इजाफा के चलते शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर बिजली उपकेन्द्र ओवरलोडिंग की चपेट में आ गए है, रोज औसत 4 से 5 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इन कारणों से बिजली कटौती का दंश भी बढ़ गया है। ओवरलोडिंग एवं ट्रिपिंग के चलते औसत दो घंटे और यदि कहीं ट्रांसफार्मरों में खराबी आ गई या तार टूट गए तो 4 से 6 घंटे तक बिजली गुल हो रही है। अधिकांशत: रात के समय बिजली आपूर्ति में व्यवधान लोगों को अधिक परेशान कर रहा है। विभागीय अभियंताओं का अनुमान है कि गर्मी में बिजली खपत का आंकड़ा जून और जुलाई में 1200 मेगावाट के आसपास पहुं...