मई में ही जून जैसी गर्मी, रुड़की में पारा 39.5 डिग्री पार
रुडकी, मई 17 -- शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को रुड़की का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। वहीं बढ़ती गर्मी का असर बाजारों और दैनिक गतिविधियों पर भी दिखाई दिया। आईआईटी रुड़की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत और शाम को 29 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल तापमान बढ़ रहा मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलती रहीं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया। तेज ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.