आगरा, फरवरी 26 -- भारत स्काउट-गाइड उत्तर प्रदेश जनपद आगरा की जिला परिषद की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक स्काउट-गाइड प्रार्थना से शुरू हुई। प्रदेश द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए सभी पदाधिकारियों को जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अनिल वशिष्ठ ने दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला सचिव रेनू भारद्वाज ने किया। बैठक में दल पंजीकरण, नवीनीकरण, 10 प्रतिशत अंशदान, जिला संगठन एवं प्रशिक्षण की कार्य योजना, प्रगतिशील प्रशिक्षण, इंट्रोडक्टरी कोर्स, कब/बुलबुल प्रवेश से लेकर गोल्डन एरो तक कराए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त कुमारी प्रीति ने स्पेशल कोर्स व एडवेंचर कोर्स के बारे में बताया। जिला संगठन आयुक्त महेश कुमार सैनी ने एक प्रस्ताव रखा...