अररिया, अप्रैल 19 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं अररिया न्यायिक मंडल के इंस्पेक्टिंग जज न्यायमूर्ति संदीप कुमार शनिवार को फारबिसगंज व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट से लेकर प्रस्तावित क्रिमिनल कोर्ट के कोर्ट रूम भवन तक का जायजा लिया और मई माह के अंत तक पुन: आने की बात कहते हुए क्रिमिनल कोर्ट के शीघ्र शुभारंभ के स्पष्ट संकेत दिए। निरीक्षण की शुरुआत सिविल कोर्ट से हुई, जहां न्यायमूर्ति ने इजलास और कार्यालय व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके बाद वे वकालतखाना पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक में 30 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा वकीलों ने वकालतखाना की बदहाल स्थिति पर चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.