नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Jio IPO Updates: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड के आईपीओ के लिए मई में आवेदन कर सकती है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार कंपनी पूरे वित्त वर्ष के रिजल्ट के साथ IPO के लिए आवेदन करेगा। बता दें, पहले मार्च में जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए आवेदन करने वाला था। यह भी पढ़ें- कम से कम Rs.69000 बेसिक पे, 3.83 फिटमेंट फैक्टर, DA को लेकर बड़ी डिमांडJio के आईपीओ में क्यों हुई देरी (Jio IPO Date Details) पहले इस बात की चर्चा थी कि दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए आवेदन करेगा। लेकिन ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से बने हालात ने टाइमलाइन को पीछे ढकेल द...