नई दिल्ली, मई 7 -- बीते अप्रैल महीने में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 60 पर्सेंट हो गया है। इस ऐलान के बाद अब राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा का रही हैं। इसी कड़ी में अरुणाचल प्रदेश सरकार ने अब सेवारत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।6 मई को राज्य सरकार का ऐलान बीते 6 मई को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि डीए और डीआर में वृद्धि एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। बता दें कि कर्मचारियों के भत्ते में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी से यह दर मूल वेतन/पेंशन के 60 प्रतिशत हो गई ...