मई में बिकीं 25 लाख से ज्यादा गाड़ियां, 23% बढ़ गई कारों की बिक्री; जानिए वजह
नई दिल्ली, जून 8 -- भारतीय ऑटोमोबाइल रिटेल मार्केट ने मई 2026 में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया है। डीलर्स एसोसिएशन 'फाडा' (FADA) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भीषण गर्मी और चुनौतियों के बावजूद पिछले महीने देश में गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। बता दें कि मई 2026 में पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टरों को मिलाकर कुल 25,31,067 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में 9.55 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 23,10,451 यूनिट था।बिक्री में आया 23% का बंपर उछाल इस बार की सेल्स रिपोर्ट में सबसे आगे पैसेंजर व्हीकल रहा। कारों की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 23.25 पर्सेंट की भारी-भरकम बढ़त के साथ 4,02,591 यूनिट्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.