छपरा, अप्रैल 10 -- फोटो- 4- तरैया में छह करोड़ के लागत से बनकर तैयार रेफरल अस्पताल भवन तरैया, एक संवाददाता। तरैया वासियों को मई माह में छह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन मंजिला आधुनिक सुविधाओं से लैस रेफरल अस्पताल का नया भवन मिलने जा रहा है। इस संबंध में भवन निर्माण कार्य देख रही बीएमएससीआईसीएल कंपनी के परामर्शी अभियंता निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मई तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा और उसके बाद नए भवन का उद्घाटन किया जाएगा। वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़े तरैया रेफरल अस्पताल को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया भवन मिलने वाला है। तीन मंजिला 30 बेड का यह अस्पताल भवन लगभग तैयार हो चुका है और अगले 20 दिनों में पूरी तरह से उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा। वर्तमान अस्पताल भवन वर्ष 1984 में निर्मित 10 बेड का है, जिसकी स्थिति काफी खराब हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.