बोकारो, मई 8 -- मई माह में जहां आमतौर पर तेज गर्मी लोगों को परेशान करती है, वहीं इस बार मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई बारिश व तापमान में लगातार गिरावट से जिले में रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। कई लोग फिर से गर्म कपड़े निकालने की सोचने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने के आसार हैं। विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है。 यह भी पढ़ें- मौसम: जिले में धूप का रहा असर, 32 डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ दर्जतापमान गिरकर 33 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.