मई में टिकट चेकिंग से रिकार्ड 5.55 करोड़ वसूले
झांसी, जून 1 -- झांसी। झांसी मंडल ने मई महीने में टिकट चेकिंग में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अमन वर्मा के नेतृत्व में अब तक की सर्वाधिक आय अर्जित की है। झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग से 5.55 करोड़ रुपए वसूले। जो पिछले वर्ष मई माह में प्राप्त 4.10 करोड़ की आय की तुलना में 26.13 प्रतिशत अधिक है। मुख्यालय द्वारा मई के लिए 66,000 प्रकरणों तथा 4.65 करोड़ राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष झांसी मंडल ने 68,520 प्रकरण दर्ज करते हुए 5.55 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। इस प्रकार मंडल ने निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 3.68 प्रतिशत अधिक प्रकरण दर्ज किए तथा 16.22 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बिना टिकट, अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.