मई में औसत से तीन गुणा अधिक बारिश
बिहारशरीफ, मई 30 -- मई में औसत से तीन गुणा अधिक बारिश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कई सालों बाद मई में जिला में औसत से करीब तीन गुणा अधिक बारिश हुई है। शुक्रवार की सुबह में भी झमाझम बारिश हुई थी। मई में औसत बारिश 32.4 एमएम होनी चाहिए । लेकिन, अबतक 89.58 एएमएम बारिश दर्ज दी गयी है। सबसे अधिक बारिश 107.6 एमएम घाटकुसुम्मा में हुई है। शेखपुरा 88.6 एमएम, शेखोपुरसराय में 81.4 एमएम, चेवाड़ा में 89.8 एमएम, बरबीघा में 93.8 एमएम तो सबसे कम अरियरी में. 76.4 एमएम बारिश हुई है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.