सोनभद्र, मई 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत माह मई के लिए खाद्यान्न वितरण स्केल में परिवर्तन किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि अपर आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए गेहूं और चावल की मात्रा में संशोधन किया गया है। डीएसओ ने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसमें 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल निर्धारित था, जबकि संशोधित व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को 35 किलो चावल एवं 10 किलो गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 4 किलो चावल और 1 किलो गेहूं नि:शुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.