लखनऊ, अप्रैल 23 -- राशन कार्डधारकों को मई का निशुल्क राशन इस बार 24 अप्रैल (शुक्रवार) से मिलना शुरू होगा और आठ मई तक वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन मिलेगा, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल होगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा। इसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलेगा। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन का वितरण सुबह छह से रात नौ बजे तक किया जाएगा। कार्डधारक नि:शुल्क राशन वितरण से संबंधित शिकायत टोल फ्री नम्बर 1967 व 1800-1800-150 पर कर सकते हैं। शिकायत सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कार्डधारकों को राशन आज से बांटा जाएगा इसके साथ ही हर राशन दुकान पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वितरण के अंतिम दिन आठ मई को आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.