गया, मई 6 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र इलाके से गुजरी मुहाने नदी में सोमवार की रात पानी आ जाने से कई मोटर वह गए। सोमवार को मौसम के मिजाज में आए बदलाव के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके में भी जमकर वर्षा हुई। मुहाने नदी झारखंड राज्य के चतरा जिले के इलाके से मोहनपुर की ओर आती है। नदी में पानी का एकाएक तेज बहाव आ जाने के कारण कई मोटर इसकी भेंट चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी लंबे अंतराल के बाद मई के महीने में नदी में पानी आया है। नदी में पानी आने से वाटर लेयर मेंटेन होने की बात लोगों द्वारा कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...