बोकारो, मई 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिले में इस वर्ष मई माह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। 1 मई से 11 मई तक जिले में रुक-रुक कर हुई वर्षा ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। आमतौर पर मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी व लू की जगह इस बार बादल, बारिश व ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की, मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। उपलब्ध वर्षापात आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो इस वर्ष मई के पहले 11 दिनों में बारिश की स्थिति पिछले कई वर्षों की तुलना में बेहतर रही है। बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र में 1 से 11 मई के बीच अच्छी व मध्यम बारिश हुई है, जहां कुल लगभग 15 मिमी से अधिक वर्षापात का अनुमान है। वहीं जिले के कुछ ग्रामीण हिस्सों, ऊंचाई वाले इलाकों और नदी किनारे क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जहां 80 मिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.