बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- हिन्दुस्तान पड़ताल स्मार्ट क्लास : मई-फरीदा हाईस्कूल : स्मार्ट क्लास में 515 छात्रों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कम्प्यूटर शिक्षकों को बनाया गया है स्मार्ट क्लास का नोडल स्कूल की कड़ी अनुशासनिक व्यवस्था, छात्रों को नियमित स्कूल आने को कर रहा प्रेरित फोटो : मई-फरीदा स्कूल : रहुई प्रखंड के मई-फरीदा हाईस्कूल में सोमवार को स्मार्ट क्लास में शिक्षा ग्रहण करते विद्यार्थी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित मई-फरीदा प्लस-टू हाईस्कूल में व्यवस्थित स्मार्ट क्लास में नियमित रूप से 515 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन सीमित संसाधनों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहा है। स्मार्ट क्लास का सफल संचालन के लिए कम्प्यूटर शिक्षक निशांत कुमार को नो...