मई दिवस में पांच विशिष्ट व्यक्तियों का होगा सम्मान
प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। मई दिवस पर आयोजित रैली में पांच विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त ट्रेड यूनियन के अविनाश कुमार मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र पांडेय ,राज कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर गिरी, सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के राष्ट्रीय नेता सुभाष चंद्र पांडेय, जनरल इंश्योरेंस से सेवानिवृत विश्वनाथ भट्टाचार्य एवं पार्षद आनंद घिल्डियाल को सम्मानित किया जाएगा। रैली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक को संगोष्ठी का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.