मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बघरा ब्लॉक में खेतिहर मजदूर यूनियन और एक्शन एड एसोसिएशन के सहयोग से जलवायु परिवर्तन का मजदूरों पर प्रभाव विषय पर सम्मेलन आयोजित किया। सामाजिक कार्यकर्ता कमर इंतखाब ने बताया कि मुजफ्फरनगर सहित छह राज्यों में हीटवेव के प्रति जागरूकता के लिए यह संयुक्त अभियान शुरू किया गया है। सम्मेलन में निर्माण, कृषि और मनरेगा श्रमिकों ने बढ़ती गर्मी से आजीविका पर पड़ते संकट पर चर्चा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक ने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र तैयार किया, जिसमें दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहरी कार्यों पर रोक, कार्यस्थलों पर छाया व पेयजल की व्यवस्था और लू से मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। यह भी पढ...