प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। वामपंथी संगठन इस वर्ष मई दिवस पर चार लेबर कोड का विरोध करेंगे। सीटू प्रयागराज के जिला मंत्री अविनाश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकागो में लोगों ने दुनिया भर के कामगारों के लिए आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम तथा आठ घंटे मनोरंजन के लिए अपनी शहादत दी थी।भारत की मोदी सरकार ने चार लेबर कोड को पारित कर तथा इसे एक अप्रैल 2026 से लागू करने की घोषणा कर दी। चार कानूनों से श्रमिकों को पुनः गुलामी के कगार पर पहुंचा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...