बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच। नगर क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से मई माह तक पीएनजी पहुंचने का दावा किया जा रहा है। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक 42 हजार घरों को कनेक्शन जारी किया जा चुका है। जल्द ही सात हजार रुपये बतौर जमानत राशि जमा कर परीक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे गैस सिलेंडर की जगह गैस पाइप से आपूर्ति न केवल बेहतर रहेगी,बल्कि सुरक्षित भी होगी। वर्तमान में पैदा हुए संकट से भी इन परिवारों को राहत मिलेगा। एजेंसियों की दौड़भाग से भी निजात मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...