नई दिल्ली, मई 20 -- धुरंधर 2 के धमाके के बाद कई नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। हाल में पति पत्नी और वो दो रिलीज हुई है और कई नई फिल्में आने वाली हैं। लेकिन इन फिल्मों को थिएटर तक पहुंचने से पहले इनके ट्रेलर धमाका करने वाले हैं। हाल में राम चरण, जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी, दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना की फिल्म मैं वापस आऊंगा का ट्रेलर आया था। अब मई खत्म होने से पहले आपको दो और फिल्मों के ट्रेलर देखने को मिलने वाले हैं। जानिए कब दस्तक देंगे इन फिल्मों के ट्रेलर। है जवानी तो इश्क होना हैवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है। फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले कल यानी 21 मई को फिल्म का ट्रेलर दस्तक देने वाला है। रि...