प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संयुक्त अधिवक्ता संघ की आमसभा में सोमवार को कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव ऐलान कर दिया गया। वर्तमान संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में मई माह के प्रथम सप्ताह में चुनाव कराने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इसके लिए मौजूदा कार्यकारिणी की ओर से एल्डर कमेटी को चुनाव समिति के चयन की सिफारिश भी की गई। बैठक में चुनाव को लेकर नियमावली के मुद्दे पर माहौल खासा सरगर्म रहा। आम सभा में मौजूदा प्रक्रिया के तहत इस बार का चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं नियमावली को लेकर एल्डर कमेटी की ओर से समिति गठित किए जाने पर भी सहमति बनीं। महामंत्री हरिश्चंद्र पांडेय ने बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डाला। संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पां...