मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के स्नातक छात्रों की इंटर्नशिप मई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी। इसकी जानकारी सीसीडीसी प्रो. टीक डे ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि अभी पांचवें सेमेस्टर की प्रैक्टिकल की परीक्षा चल रही है। परीक्षा 11 मई को खत्म होगी। इसके बाद छात्रों की इंटर्नशिप शुरू हो जाएगी। छात्रों को इंटर्नशिप कराने के लिए विवि प्रशासन ने 17 एजेंसियों का चयन किया है। सीबीसीएस के तहत छात्रों को चौथे सेमेस्टर के बाद इंटर्नशिप करनी है। सेमेस्टर देर होने के कारण समय पर छात्रों की इंटर्नशिप शुरू नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.