कानपुर, मई 29 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के एक झोंके ने मई की गर्मी को ठंडा कर दिया। हीट डोम के क्षेत्र समेत सभी जिलों में दिन का पारा 06-08 डिग्री सेल्सियस गिर गया। कानपुर में मात्र 07 मिमी बारिश से 07 डिग्री तापमान गिर गया। 13 दिनों बाद हीट वेव पर ब्रेक लग गया। अब 03 जून तक राहत की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। प्रदेश में 16 मई से हीट वेव का दौर शुरू हुआ था। गुरुवार-शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के जबरदस्त झोंके ने प्रदेश के जिलों को ठंडा कर दिया। दिन ही नहीं रात का तापमान भी काफी गिर गया। मध्य रात्रि के नजदीक मौसम ने करवट ली और सुबह तक यह सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार शाम को भी कई जिलों में मौसम बिगड़ा। देर रात की संभावना अभी भी बनी हुई है। शहर में अधिकतम तापमान 42....