लखनऊ, मई 2 -- विद्युत नियामक आयोग ने 18 मई को बैठक बुलाई है। नई बिजली दरों पर जनसुनवाई के बाद यह अंतिम बैठक होगी। माना जा रहा है कि मई के अंत में या जून के पहले सप्ताह में नई बिजली दरें जारी हो जाएंगी। इसके साथ ही विस्तृत टैरिफ आदेश में बहुमंजिला इमारतों से जुड़े मसले, निजी नलकूपों के बिजली कनेक्शन, अनियोजित कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के नियम और घरों में छोटी दुकान चलाने संबंधी मामलों पर भी आदेश जारी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- प्रीपेड मीटर का मुद्दा एजेंडे में शामिल करने की मांगबैठक में प्रस्तावित मुद्दे प्रदेश सरकार ने राज्य सलाहकार समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजकर स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को भी बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.