लातेहार, मई 28 -- बेतला प्रतिनिधि। मई माह का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही क्षेत्र में बालू के अवैध भंडारण का खेल तेज हो गया है। नदी घाटों और सुनसान इलाकों में सक्रिय बालू माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी,ट्रैक्टर और हाइवा के जरिए बालू का अवैध भंडारण करना शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों की शिकायतें इसबारे में ग्राम पोखरीखूर्द स्थित औरंगा नदी छेचानी बालू घाट के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पेशेवर बालू माफियाओं ने प्रशासन की नजरों से बचने के लिए क्षेत्र के विभिन्न जगहों में अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बनाए हैं जहां से हाइवा में बालू लोड कर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने का काम धड़ल्ले से जारी है।वहीं ग्रामीणों की माने तो जून माह में बालू घाटों पर एनजीटी के प्रभावी होते ही माफिया अपने मनमाफिक काफी ऊंचे दामों में अवैध भंडारण के बालू को बेचकर खुद को मालामाल...