लातेहार, फरवरी 5 -- चंदवा प्रतिनिधि। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के तहत चंदवा प्रखंड में लाभुकों के सत्यापन कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार कुल 3855 अनवेरिफाइड लाभुकों का सत्यापन किया जाना था, लेकिन अब तक 50 प्रतिशत लाभुकों का भी सत्यापन पूरा नहीं हो सका है। पत्र में बताया गया है कि कई पंचायतों में लाभुकों के राशन कार्ड नंबर पोर्टल पर गलत दर्ज हैं, जिसके कारण भौतिक सत्यापन जरूरी हो गया है। इसके बावजूद लाभुकों की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। अलौदिया, बनहरदी, बारी, बरवाटोली, बोदा, चकला, चंदवा पूर्वी-पश्चिमी, चेटर, डुमारो, हुटाप, जमीरा, कामता, लाधुप, माल्हन, सासंग व सेरक पंचायतों में बड़ी संख्या में लाभुक अब भी अनवेरिफाइड हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.