मइँया सम्मान लाभुकों के भौतिक सत्यापन हेतु पंचायतवार तिथि जारी
सिमडेगा, मई 20 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब पंचायतवार शिविर लगाकर किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सिमडेगा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि योजना के वास्तविक एवं योग्य लाभुकों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। जारी पत्र में बताया गया है कि कई मामलों में मृत अथवा अयोग्य व्यक्तियों का नाम लाभुक सूची में पाया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर लाभुकों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन कार्य के लिए पंचायतवार तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। बताया गया कि 21 मई को ठेठईटांगर, घुटबहार, केरिया, टुकुपानी, बाग़चट्टा, पाईकपारा एवं बम्बलकेरा, 22 मई को ताराबोगा, मेरोमडेगा, जोराम एवं दुमकी 23 को राजाबास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.