रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चांदी के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। बाजार में इसकी बढ़ती कीमतों ने जहां निवेशकों और खरीदारों की रुचि बढ़ाई है, वहीं कुछ लोगों के मन में लालच भी गहराने लगा है। इसी लालच का अजीबोगरीब मामला पंतनगर सिडकुल से सामने आया है, जहां एक मेटल प्लांट में काम करने वाला कर्मी 170 ग्राम चांदी का टुकड़ा मुंह में छिपाकर फैक्ट्री से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, उसकी यह चालाकी फैक्ट्री गेट पर लगी स्कैनिंग मशीन के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सकी। वह पकड़ा गया। घटना पंतनगर सिडकुल सेक्टर-14 स्थित एक मेटल प्लांट की है, जहां विभिन्न धातुओं के निर्माण और शोधन में चांदी का उपयोग किया जाता है। फैक्ट्री में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और हर शिफ्ट के बाद कर्मचारियों की गेट पर जांच की जाती है। गुरुवार शाम भी शिफ्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.