महोबा, मार्च 31 -- महोबा, संवाददाता। वित्तीय वर्ष में खाद्य पदार्थो सहित रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ रहे है। दाम बढ़ने से बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। वाहनों के दाम बढ़ने पर लोग वाहनों को बुक कराने के लिए पहुंच रहे है। नए वित्तीय वर्ष में दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों के दाम बढ़ रहे है। जिसको लेकर वाहन खरीदने का मन बनाने वाले लोगों ने वाहन बुक कराएं। बाजार में भी दाम बढ़ने का असर दिख रहा है। खाद्य पदार्थो के साथ जूता चप्पल और साबुन सोडा के दाम सहित तेल, दाल आदि के दाम बढ़ रहे है। बाजार में पिछले एक माह से खाद्य पदार्थो में लगातार इजाफा हो रहा है। राजमार्ग में टोल की दरों को भी बढ़ाया गया है। गुटखा सहित फल मंहगें होने के आसार बन रहे है। मंगलवार को लोगों ने बाजार जाकर खरीददारी की। अशोक कुमार और आनंद का कहना है ...