अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। समाजवादी छात्र सभा एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में सोमवार को बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते तथा लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लगातार किए जा रहे लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से खींचतान भी हुई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास भी किया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार दबाव बनाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखा। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में आए तहसील अधिवक्ता इमरान पठान, मोहसिन मेवाती, फैजान पठान, आबिद मलिक, अली हसन, साज...