प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 6 -- महंगाई के चलते देश का मध्यम वर्ग व घरेलू क्षेत्र सरकार की गलत नीतियों की कीमत चुका रहा है। मोदी सरकार लगातार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह अक्षम साबित हो चुकी है। यह बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को रामपुर खास में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र के जरिए जनता को मिले वोट के अधिकारी को खंडित करने का अनैतिक प्रयास रखे है। मोदी सरकार को सीमावर्ती बिहार व पश्चिम बंगाल के सिंचाई हितों को देखते हुए भी बांग्लादेश के साथ संधि में किसी भी शर्त को स्वीकार नहीं करना चाहिए। इससे पहले सांसद प्रमोद तिवारी इलाके के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...