मंहगाई के खिलाफ उक्रांद महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
विकासनगर, सितम्बर 3 -- बढ़ती महंगाई के विरोध में उक्रांद महिला मोर्चा ने गुरुवार को तहसील चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल मंहगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मंहगाई पर काबू नहीं पाया जाता तो यूकेडी आंदोलन तेज करने के साथ ही जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मोहनी नौटियाल और राज्य आंदोलनकारी मंच की जिला अध्यक्ष सीमा कुकरेती ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष विनीता चौहान ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और विशेषकर महिलाओं का घरेलू बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और दाल, तेल, चीनी व सब्जियों के बढ़ते दामों ने परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.