बागपत, अगस्त 26 -- बागपत। श्रावण मास चल रहा है। इस पावन माह में नॉन वेज छोड़िए, लोग प्याज का सेवन करने से भी बचते हैं। ऐसे समय जब प्याज के दाम बढ़ जाएं तो कोई भी चौंक सकता है। बागपत में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बीते दस दिन में थोक मंडी में प्याज के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। छोटे साइज की प्याज दस रुपये किलो से बढ़कर बीस रुपये किलो हो गई। जो अच्छी गुणवत्ता की प्याज है, उसके थोक दाम 30 रुपये किलो तक चल रहे हैं। दाग रहित है और साइज बड़ा है, तो थोक दाम 35 रुपये किलो हैं। रिटेल में इससे दोगुने दाम हो चुके हैं। मिक्स करी हुई प्याज को 50 रुपये किलो बेचा जा रहा है। इसमें 20 रुपये से 30 रुपये किलो थोक भाव की खरीदी हुई प्याज बिक्री की जा रही है। आढ़तियों का कहना है कि बागपत में प्याज की आपूर्ति महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की मंडियों से होती है। इन दोनों स्...