मुजफ्फर नगर, मार्च 6 -- मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाने के पीछे की गोविंदपुरी कालोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ पिछले हफ्ते मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता रेणु पुत्री धर्म सिंह की शादी तीन वर्ष पहले गोविंदपुरी निवासी करण से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात्रि मृतका के मायके पक्ष के लोग शव को उठाकर थाने पहुंचे।परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर गुहार लगाई। मृतका खतौली थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर खेडी की बताई जा रही है ।

हिंदी हिन्दुस्...