मंसूरपुर के किसान ने अपनी पीड़ा भीख मांग कर व्यक्त की
बागपत, मई 2 -- खेकड़ा। क्षेत्र में सरकारी भूमि की कथित फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मंसूरपुर के ग्रामीण ने तहसील में धरना देकर भीख मांगकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंसूरपुर का किसान राजबीर तहसील पहुंचा और जमीन पर बैठ गया। उसने कटोरा रखकर भीख मांगनी शुरू कर दी। जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम गौना की सरकारी भूमि को भूमाफिया और कुछ तहसील कर्मियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बेच दिया गया। शिकायत के अनुसार, तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो, हल्का लेखपाल सहित अन्य कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। यह भी पढ़ें- अपनी ही जमीन पाने को भटक रहा दलित परिवार आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.