बेगुसराय, अप्रैल 29 -- मंसूरचक। प्रखंड के पांच पैक्सों में चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि गोविंदपुर एक, गोविंदपुर दो, मंसूरचक, गणपतौल व बहरामपुर पैक्सों का चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 20 व 21 मई को नामांकन के पर्चे भरे जायेंगे। 22 व 23 मई को स्क्रूटिनी, 26 मई को नाम वापसी एवं तीन जून को मतदान करायें जाने के साथ मतगणना भी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...