बेगुसराय, अप्रैल 15 -- मंसूरचक। प्रखंड क्षेत्र की समसा दो पंचायत के कस्टोली गांव के वार्ड संख्या-पांच में बुधवार की शाम रामानंद महतो के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें उनका घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में तीन साइकिल, पलंग, कुर्सी, चौकी, खाना बनाने वाला बर्तन, कपड़ा, जमीन का कागजात, नगदी, अनाजआदि जल गए। पीड़ित ने बताया कि घर के बाहर थे इसलिये जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर उपप्रमुख रंजीत कुमार सिंह, समसा-दो के सरपंच राजा कुमार, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आग की लपट बहुत उपर तक थी। जब तक ग्रामीण जुटे तब तक सब कुछ जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.