मंसूरगंज गांव में सड़क नहीं, घुटना भर पानी में खड़े होकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
कटिहार, जून 12 -- हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-10 के अंतिम छोर पर स्थित मंसूरगंज गांव में वर्षों से सड़क की समस्या बनी हुई है। गांव के 50 परिवार आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को अपने घर तक पहुंचने के लिए घुटना भर पानी पार करना पड़ता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक न तो पक्की सड़क है और न ही कच्चा रास्ता, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को रोज पानी और कीचड़ पार कर जाना पड़ता है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई होती है। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को चारपाई के सहारे पानी पार कर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। सड़क निर्माण की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.