रिषिकेष, मई 19 -- नगर निगम के मंशा देवी वार्ड में समस्याओं से लोग परेशान है। क्षतिग्रस्त सड़क व चौक नालियों के चलते लोग दुर्गंध से जूझ रहे हैं। यहां नालों में कूड़े के ढेर लगे हैं। क्षेत्रवासियों ने मेयर से समस्या निस्तारण की गुहार लगाई है। चेताया कि समस्याओं का निदान न हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। करीब तीन हजार से अधिक आबादी वाला मंसादेवी क्षेत्र नगर निगम में शामिल होने के बाद भी समस्याओं से जूझ रहा है। यहां क्षतिग्रस्त सड़क,टूटी नालियां और उनमे जमा गंदे पानी से बीमारी का डर लोगों को सता रहा है। जबकि बरसाती नाले में कूड़ा जमा होने से लोग दुर्गन्ध से जूझ रहे है। बरसाती नाला भी जगह-जगह टूटा हुआ है, जिससे बरसात में नाले में बहने वाले बरसाती पानी से सड़क कटाव का खतरा बना है। मंगलवार को मंसा देवी महिला जनकल्याण समिति की अध्यक्ष उषा भण्डारी के न...