मधुबनी, मार्च 29 -- मधुबनी । मधुबनी जिला के लौकही प्रखंड स्थित मंसापुर में 125 एकड़ कृषि योग्य भूमि जलजमाव के कारण आधी सदी से बेकार पड़ी है। इन बेकार पड़ी भूमि के भू स्वामियों की पीड़ा लगातार बढ़ रही है। यहां के लोग चाहकर भी इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे है। किसानों की माने तो करीब 50 वर्षों से यह भूमि जलमग्न है। लेकिन आज तक सरकार ने इस बेकार पड़ी भूमि तथा अन्य अनुपयोगी भूमि को उपयोग में लाने के लिए कोई योजना नहीं बना पाई। इतना हीं नहीं तकनीकी पद्वति को अपना कर जो भूमि जिस प्रकार की है, उसमें उसी प्रकार की खेती करने के गुर भी किसानों को बताए जा हे हैं। लेकिन इस इलाके के किसानों पर अब तक जिला प्रशासन की नजरें इनायत नहीं हुई। बता दें कि मंसापुर की आबादी करीब साढ़े चार हजार की है। यहां सभी समुदाय के लोगों का निवास है। इस इलाके के अधिकांश लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.