पडरौना, जनवरी 26 -- तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। फाजिलनगर विकासखंड के ग्राम सभा रुदवलिया के बटलोहिया स्थित खेल मैदान पर विद्यार्थी फुटबॉल स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से आयेजित टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मदनी क्लब मेहा देवरिया एवं स्टार फुटबॉल क्लब मंसाछापर कुशीनगर के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में मेहा देवरिया ने विपक्षी टीम को एक-शून्य से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार के दोपहर बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेहा देवरिया एवं मंसाछापर की टीम ने जबरदस्त खेल कौशल का परिचय दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। खेल के दूसरे हाफ में जल्दी ही मेहा देवरिया के खिलाड़ियों ने मिले एक मात्र पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर एक शून्य की बढ़त बना ली। विपक्षी टीम मंसाछापर खेल के अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी और इस प्रकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.