मेरठ, फरवरी 1 -- सरधना। एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को विदाई समारोह हुआ। इसमें कक्षा 12 की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मिस एसडी मंशा को चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या वंदना मित्तल व प्रबंध समिति सदस्यों ने किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मन मोहा। कक्षा 12 की मंशा अंसारी को स्टूडेंट ऑफ द इयर व मिस एसडी चुना गया। राधा को प्रथम रनरअप, अलफिशा द्वितीय रनर अप चुनी गईं। प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष मदनलाल बंसल ने छात्राओं को अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। इस अवसर पर प्रबंधक नीरज गुप्ता, उप प्रबंधक गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदनलाल बंसल, रजनीश गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.