रिषिकेष, मार्च 31 -- मंशा देवी वार्ड में सोमवार देर रात एक हथिनी आ धमकी और करीब तीन घंटे तक क्षेत्र में घूमती रही। हाथी को क्षेत्र में घूमते देख लोग सकते में आ गये। सूचना पर पहुंची वन विभाग के गश्ती दल ने हथिनी को बड़ी मुश्किल से जंगल की ओर भगाया। वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश रेंज गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.30 बजे एक बड़ी हथिनी मंशा देवी क्षेत्र में पहुंची। हथिनी को क्षेत्र में देखकर लोग परेशान हो गये। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हथिनी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोका। इस दौरान हथिनी मंशा देवी वार्ड से अमित ग्राम वार्ड होते हुए ग्रामसभा गुमानीवाला और भट्टोवाला में पहुंच गई। विभागीय गश्ती दल ने हथिनी को भट्टोवाला क्षेत्र से जंगल की ओर भगाया। बताया कि हथिनी ने कोई जान-माल की हानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.