अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. पीके दशोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि समय और चुनौतियों के बीच विश्वविद्यालय ने न केवल अपने अवसरों को पहचाना है, बल्कि उन्हें सुरक्षित भी किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने के बाद भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में नए अवसरों के साथ अनेक चुनौतियां सामने आई हैं, जिनका सामना करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्य और कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने पूर्व में संपन्न कार्यकारी परिषद की बैठक में ...