कानपुर, मार्च 27 -- बिठूर। मंधना के पेम गांव में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि मीधनी पुरवा गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह और उसकी पत्नी स्वाती सिंह में पिछले तीन दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति दो बजे घर से निकल गया। पति जब लौट कर आया तो कमरे में एक साल का बेटा रो रहा था। पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी का शव पंखे से कुंडे से लटका था। आनन फानन में वह स्वाति को लेकर अस्पताल गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद वह शव लेकर घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद मृतका के परिजन नहीं आए। अगर तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.